फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा की परिक्रमा में बनाया जा रहा पक्का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम द्वारा मथुरा की बदहाल परिक्रमा को सुधारने का कार्य दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नगर आयुक्त के निर्देश पर नानक नगर स्थित अंडरपास से गुजरने वाले कच्चे मार्ग को इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अंडरपास के दोनों को दीवार बनाई जा रही है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर के प्राचीन बदहाल परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह हो रहे गड्ढे के भरने के साथ ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने परिक्रमा में दो डलावघरों को अस्थायी तौर पर हटाकर सौंदर्यीकरण किए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलाव ध्रुव घाट से लेकर बंगाली घाट तक सफाई अभियान चलाया गया।

इधर नानक नगर में परिक्रमा मार्ग में आने वाले अंडरपास में हो रहे अंधकार को दूर करने के लिए अस्थायी लाइट लगाई गई है। अंडरपास से बस स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग से रोड़े हटाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा दोनों ओर लगे मिट्टी के ढेरों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दीवार बनाई जा रही है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि नगर परिक्रमा को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें