फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में शराब की दुकानों को बंद कराने को लेकर हंगामा, दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सुनरख मार्ग पर तीन शराब की सरकारी दुकानों को बंद कराने के लिए दिल्ली के एक दर्जन युवक पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भरे लहजे में भगवान राधाकृष्ण की नगरी में शराब की दुकानों को बंद करने को कहा और हंगामा किया। युवकों के हंगामे की सूचना पर दौड़ी को पुलिस से पहले युवक वहां से भाग खडे़ हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक दिन पहले ही वागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास़्त्री ने वृंदावन में शराब की दुकानों को बंद कराने का ब्रजवासियों से आग्रह किया था।
विज्ञापन

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को सनातनी हिंदू एकता पदयात्रा के समापन पर ब्रजवासियों से सुनरख मार्ग एवं नगर के प्रवेश मार्गों पर खुली शराब की दुकानों को बंद कराने का आग्रह किया था। इसके दूसरे ही दिन सोमवार रात को एक दर्जन युवकों ने सुनरख मार्ग स्थित तीन शराब की दुकानों को बंद करने को कहा। दुकानदारों ने जब उनका विरोध किया तो युवकों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। यह संदेश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था। बताया जा रहा है कि इसे लेकर युवकों ने हंगामा किया। युवकों के विरोध को देख वहां भीड़ जमा हो गई। इस बीच युवकों के हंगामा की सूचना पर रमणरेती पुलिस चौकी की पुलिस दौड़ी जब तक युवक वहां से भाग खड़े हुए।
इसमें कथित गोरक्षक दक्ष चौधरी की वीडियो हाथ जोड़कर उसमें शराब की दुकान बंद करने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ एक दर्जन युवक दिख रहे हैं। जो कि दिल्ली और गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सुनरख मार्ग की तीन शराब की दुकानों पर युवकों ने हंगामा किया है। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन वह भाग गए। इस मामले की जांच की जा रही है। उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवकों का हंगामा शराब की दुकानों को बंद कराने को हुआ था, लेकिन दुकान बंद नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें