फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बकाया वसूलने गई टीम से उलझा कपड़ा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। बकाया वसूली एवं विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। बकाया जमा न करने पर कई स्थानों पर उपभोक्ताओं से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव एवं जेई अरुण गौड़ ने टीम के साथ नगर में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। घंटाघर पर एक कपड़ा व्यापारी से जब टीम ने बिल जमा करने को कहा तो व्यापारी और टीम में कहासुनी हो गई। बाद में व्यापारी ने करीब 35 हजार रुपये जमा कर मामले को रफा-दफा कर दिया। टीम ने इस दौरान 15 घरेलू एवं वाणिज्य बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे। जिन पर करीब 3.85 हजार रुपये बकाया था।

अभियान के दौरान 2.80 लाख का राजस्व वसूलने के बाद कनेक्शन धारकों को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई गई। राजस्व वसूली व डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। जिन उपभोक्ता पर बिजली बिल काफी समय से बकाया है। उनको जमा न कर पाने की स्थिति में उनके बिजली कनेक्शन को पोल से केबल काट दिए गया। जेई ने लोगों से समय पर बिल अदा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत निगम लगातार वसूली अभियान चलाएगा। राजस्व वसूली करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी भी विभाग के निशाने पर होंगे। 1038 उपभोक्ताओं पर 1.50 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। विभाग अभियान चलाकर वसूली की जाएगी। - सर्वज्ञ श्रीवास्तव, एसडीओ, कोसीकलां।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें