फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा नेता की पत्नी की किटी पार्टी में चले लात-घूंसे, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के डैंपियर नगर में संचालित एक होटल रविवार देर शाम अखाड़े में बदल गया। दरअसल भाजपा नेता की पत्नी की किटी पार्टी में अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस कार्रवाई न करते हुए मामले में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शहर के भाजपा नेता की पत्नी 15 महिलाओं के साथ 75 हजार रुपये की किटी का संचालन करती हैं। इसके लिए प्रत्येक माह पार्टी का आयोजन कर प्रत्येक सदस्य द्वारा पांच हजार रुपये जमा किए जाते हैं। कुल 75 हजार रुपये की धनराशि किसी एक सदस्य महिला को दे दी जाती है। रविवार को भी होटल में इसकी बैठक थी। इसी धनराशि को उठाने को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का एक सदस्य के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इस बात पर भाजपा नेता की पत्नी व एक महिला में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे पार्टी में अफरा-तफरी मच गई।
अन्य महिलाएं भी इसमें कूद पड़ीं। होटलकर्मियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भाजपा नेता की पत्नी ने एक महिला पर मंगलसूत्र और चेन छीनने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में पर्स के पास दोनों चीजें रखीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को कोई शिकायत दिए बिना ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। मामले में समझौता तो हो गया, लेकिन इसकी चर्चा पूरे शहर में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें