फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो के साथ चालान पहुंचेगा घर

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यातायात नियमों का उल्लंघन अब पुलिस कैमरे में कैद करेगी। इसके बाद चालान को फोटो के साथ संबंधित वाहन चालक के घर पहुंचाया जाएगा। जनपद पुलिस ने इसके लिए साफ्टवेयर डेवलप करा लिया है। जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात माह में पुलिस ने बड़ी तादाद में वाहनों का चालान किया और 26 लाख रुपये वसूले। इसका असर यह हुआ कि लोगों ने नियमों को गंभीरता से लेना शुरू किया है। इससे उत्साहित यातायात पुलिस अब चालान के लिए हाईटेक तरीका अपना रही है। इसमें सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों का चालान उनके घर पहुंचेगा। इसके साथ में नियम उल्लंघन का फोटो भी होगा। चालान की कार्रवाई में सुविधा के लिए यातायात पुलिस के वाहन में कंप्यूटर होगा। जिस पर इंटरनेट के द्वारा एआरटीओ से डाटा जुटाया जाएगा। प्रमुख कार्रवाई ओवरलोड वाहन, दुपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और नियम तोड़कर गाड़ी चलाने वालों पर होगी। वाहन स्वामी को जुर्माना भरने के लिए एक माह का वक्त निर्धारित किया गया है।

‘लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, सुरक्षित यात्रा कराने के लिए फोटो चालान का सॉफ्टवेयर डेवलप किया है। इसका ट्रायल चल रहा है। नए साल में इसका प्रयोग सड़कों पर किया जाएगा। नियम तोड़ने वालाें से पुलिस सड़क पर नहीं लड़ेगी। चालान फोटो, जुर्माने सहित वाहन स्वामी के घर पहुंचेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष द्विवेदी
एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें