फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंत से गायब किशोरी दिल्ली से बरामद

Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/जैंत। जैंत चौकी क्षेत्र से लापता किशोरी को दिल्ली में बरामद किया गया है। मामले में आरोपी एक युवक की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे किशोरी चारा लेने खेत पर अकेली गई थी। परिवारीजनों ने गांव नगला सुम्मेरा निवासी गब्बर पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने गब्बर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने किशोरी के दिल्ली में होने की बात बताई। निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली स्थित ओखला रेलवे स्टेशन के निकट एक मकान में दबिश दी और किशोरी को बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार किशोरी का कहना है कि दिल्ली उसे गांव नगला सुम्मेरा का वेदपाल ले गया था। पुलिस ने रविवार को वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गब्बर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें