कोसीकलां (ब्यूरो)। हरियाणा के समीपवर्ती गांवों से तस्करी को जा रही गायों को ग्रामीणों ने गो तस्करों से मुठभेड़ के दौरान छुड़ा लिया। घिरता देख गो तस्कर गायों से भरी गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी में भरी 22 गायों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई और चार घायल हो गईं। अन्य गायों को बरसाना के रमेश बाबा की मान मंदिर गौशाला में पहुंचा दिया गया।
टाटा 709 में गायों को भरकर तस्करी के लिए ले जाने की सूचना पर गांव महरोली के लोगों ने रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर मार्ग बंद कर दिया। चालक ने गाड़ी पीछे भगाने का प्रयास किया, लेकिन घिरता देख छह गो तस्कर गायों से भरी गाड़ी छोड़कर ग्रामीणों पर पथराव करते भाग गए।