फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात में हुई विमान ईंधन चोरी की रिपोर्ट

Wed, 02 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र से होकर जालंधर को जा रही विमान ईंधन की पाइप लाइन में फ्लैंच वाल्व लगाकर तेल चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उक्त मामला हाईवे क्षेत्र में सोमवार को एक कालोनी परिसर में पकड़ा गया था।
विज्ञापन

रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन मथुरा-जालंधर के मैनेजर सीओआई सुमन टट्टू की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि अज्ञात चोरों ने अवैध रूप से मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में फ्लैंच वाल्व लगा दिया और विमान ईंधन चोरी किया। चोरी में प्रयोग किए जा रहे उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें
मथुरा। विमान ईंधन ले जाने वाली 16 इंच व्यास वाली मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाने वालों को पकड़ने के लिए एसएसपी नितिन तिवारी ने तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। तीनों ही टीमें सीओ रिफाइनरी आईपीएस डा. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही हैं। इसमें एक रिफाइनरी और दो हाईवे थाने की टीमें हैं।
विज्ञापन




रनवारी तेल चोरी में लगा दी फाइनल रिपोर्ट
मथुरा। 12 फरवरी, 2014 को छाता कोतवाली के गांव रनवारी में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन तोड़कर तेल चोरी के मामले में पुलिस ने बिना किसी गिरफ्तारी आदि के केस में जांच जारी रखते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

सौनोंठ तेल चोरी प्रकरण में हुई थी एक दर्जन को जेल
मथुरा। 12 अप्रैल, 2013 को थाना मगोर्रा के गांव सौनोंठ के जंगल में गुजरात-सलाया से मथुरा क्रूड ऑयल की लाइन में सेंध लगाकर क्रूड ऑयल चोरी के मामले में एक दर्जन लोगों को जेल भेजा गया। मुकदमा अपराध संख्या 48/13 थाना मगोर्रा के इस मामले में गैंग लीडर मुकेश ठाकुर, सुभाष निवासी सौंनोंठ, धर्मेन्द्र, कलुआ, निवासी नगला अबुआ ओल के खिलाफ रिफाइनरी के चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर ई हक ने रिपोर्ट कराई थी। तत्कालीन सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव मामले में विवेचक रहे। मामले में सुरक्षा गार्ड दामोदर, ढाबा संचालक नेम सिंह, चोरी के तेल को फीरोजाबाद में बिकवाने में शामिल गल्ला मंडी फीरोजाबाद निवासी विकास, नगला करन सिंह निवासी धर्मेन्द्र, टैंकर चालक भोला और इंदिरा कॉलोनी आगरा निवासी सुभाष को पुलिस ने जेल भेजा था। अब सभी आरोपी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें