फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम सोने के जेवर ले उड़ीं युवतियां

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टेंपो से जा रहे अमृतसर के कारीगर के बैग से दो युवतियों ने 400 ग्राम सोने के जेवर पार कर दिए। इसकी कीमत 11 लाख से अधिक है। कारीगर मथुरा में आर्डर पूरा करने के बाद वृंदावन के स्वर्णकारों को माल देने जा रहा था।
विज्ञापन

अमृतसर के थाना फिरोजाबाद की तिलकनगर कालोनी निवासी अमन कुमार सोने-चांदी के जेवर बनाने का करते हैं। वे मथुरा-वृंदावन के स्वर्णकारों के आर्डर पर माल तैयार कर देने आते हैं। अमन रविवार को मथुरा के स्वर्णकारों का आर्डर का माल देने के बाद दोपहर दो बजे डीग गेट से वृंदावन जाने के लिए टेंपो में बैठ गए। उनकी बगल में दो युवतियां बैठ गईं। वृंदावन आने से पूर्व ही युवतियां रास्ते में उतर गई। वृंदावन जाकर अमन ने अपना बैग देखा तो बैग में रखी 400 ग्राम सोने की बनी बाली, चेन, लेडीज और जेंट्स सोने की बनी अंगूठी की चार पुड़िया गायब थीं।
यह देखकर अमन के होश उड़ गए और वह वापस मथुरा लौटकर आए। अमन ने मथुरा में स्वर्णकारों को आपबीती बताई। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं की गई। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व भी टेंपो में दो युवतियों ने अलीगढ़ के रहने वाले दो लोगों की जेब से दो लाख रुपये पार कर दिए थे। इसी तरह एक शादी समारोह से भी 20 लाख के जेवर-नकदी दो युवतियां पार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें