फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को मिले अल्टीमेटम का अंतिम दिन आज

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाएं संभाले अधिकारियों के लिए कार्य पूर्ण करने की तय समय सीमा सोमवार को खत्म हो रही है। एक जुलाई से डीएम मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू कर सकती हैं। इसे देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में पूरी ताकत लगा दी है। लेकिन अभी भी स्थितियां नियंत्रण से बाहर ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग द्वारा अपना पूरा फोकस कच्चे परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर है। परिक्रमा मार्ग में पक्का रोड जगह-जगह निकली गिट्टियाें के कारण परिक्रमार्थियों के पैरों में छाले बना देगा। विद्युत निगम का कार्य अभी भी मंथर गति से चल रहा है। वहीं परिक्रमा के दौरान मामूली बरसात आने पर परिक्रमा मार्ग जगह-जगह ताल तलैया का रूप धारण कर लेता है।

सफाई के लिए जोन और सेक्टर में बांटा मार्ग
मेले के दौरान संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पंचायत राज विभाग जुटा है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में परिक्रमा मार्ग में विभाग के सफाई कर्मचारी अभियान के तहत लगे हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर परिक्रमा मार्ग को 10 जोन व 34 सेक्टर में विभाजित कर 550 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। छह जुलाई से 13 जुलाई तक मेला अवधि में ये सफाई कर्मचारी तीन शिफ्टों में कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त तीन मोबाइल शौचालय भी परिक्रमा मार्ग में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सोलर लाइटों से रोशन करने की तैयारी
गत वर्ष की भांति विद्युत के गुल हो जाने पर अंधेरे में परिक्रमा लगाने को मजबूर श्रद्धालुओं को इस बार इस स्थिति का सामना नहीं करना पडे़गा। विप्रा द्वारा परिक्रमा मार्ग में लगवाई जा रही 250 सोलर लाइटें बिजली की अनुपस्थिति में जहां परिक्रमा मार्ग को रोशन रखेंगी वहीं विद्युत आने पर 600 एलईडी लाइटें परिक्रमा मार्ग को दूधिया रोशनी से जगमगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें