मथुरा। एक सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स ने प्रभारी चिकित्सक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई गई है। सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।
बुधवार को पीड़िता ने स्वयं सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। नर्स ने अपने प्रभारी चिकित्साधिकारी पर लंबे समय से परेशान करने और मानसिक रूप से उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते तीन माह में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब सरकारी चिकित्सक पर महिला सहकर्मी ने उत्पीड़न के आरोप लगाए। शिकायत के बाद से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा है।
‘स्टॉफ नर्स ने शिकायत की है। इस मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला ड्यूटी को लेकर प्रतीत हो रहा है। जांच करवायी जा रही है।’
-डा. बीएस यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी, मथुरा