फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए प्रीमियर लीग सीजन-2 का रंगारंग शुभारंभ

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए प्रीमियर लीग सीजन-2 का गुरुवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहला दिन क्रिकेट की अनिश्चितता से उत्पन्न रोमांच और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। गुरुवार को लीग में तीन मैच हुए।
विज्ञापन

प्रथम मैच ‘मेकेनिकल अवेन्जर्स’ और ‘बैड ब्वॉयज’ टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेकेनिकल अवेन्जर्स ने 64 रन बनाए और बैड ब्वायज को 27 रनों से शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच रवि राजपूत रहे। उन्होंने 16 रन देकर 4 विकेट लिए।
दूसरा मैच में हैल ब्वायज और जीएलए कोबरा टीम के मध्य हुआ। हैल ब्वायज टीम जीती। बल्लेबाजी में 20 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के साथ अशर खान मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

तीसरा मैच वायब्रेंन्ट्स और डेविल टीमों के मध्य हुआ। रोमांच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैच में वायब्रेंट्स टीम ने मात्र 1 रन से जीत दर्ज की। मैच में छात्र राहुल शर्मा 5 विकेट और 12 रन बनाकर मैच ऑफ द मैच चुने गए।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य विवेक अग्रवाल, निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. दीपक दास और कैड सेंटर मथुरा एंक्लेव के प्रतिनिधि तरूण दत्त शर्मा ने स्व. गणेशीलालजी अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया।
विवेक अग्रवाल ने लीग की फाइनल ट्रॉफी का अनावरण किया। 45 टीमों के समस्त विद्यार्थियों के ध्वज को आसमान में लहराने के साथ लीग का आगाज हुआ। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। लीग के प्रेसीडेंट डा. निर्भय मिश्रा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सभी विभागों, संकायों के विद्यार्थियों को परस्पर जोड़ते हुए उनमें खेल प्रतिभा को निखारना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आनन्द मोहन अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट ऑफ अफेयर डा. दीपक दास और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें