फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थलों पर ढूंढा जा रहा बीएसएनएल नेटवर्क

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगामी लोकसभा चुनावों में संचार सेवा का दायित्व एक बार फिर बीएसएनएल को ही निभाना है। प्रशासनिक और बीएसएनएल अधिकारियों के बीच जिले भर में स्थापित मतदान केंद्रों पर संचार सेवा को लेकर मंत्रणा हुई।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी अब प्रत्येक स्तर पर लोकसभा चुनावों के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी प्रक्रिया में डीएम ने बीएसएनएल अफसरों के साथ संचार सेवा पर विचार विमर्श किया। बीएसएनएल अफसरों ने जनपद भर में स्थापित मतदान केंद्रों पर संचार सेवा की मौजूदगी से इंकार किया, लेकिन भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। बीएसएनएल जीएम ने डीएम को बताया कि नेटवर्क सभी क्षेत्रों में मौजूद हैं, ब्राडबैंड सेवा भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
मतदेय स्थलों पर संचार सेवा की उपलब्धता के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय ने बीएसएनएल को जनपद के 1730 मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराई थी। इसमें छाता विधानसभा क्षेत्र में 330, मांट में 361, गोवर्धन में 302, मथुरा में 367 और बलदेव में 370 मतदेय स्थल हैं। बीएसएनएल ने इसमें सभी पर अपनी सेवा की उपलब्धता दर्शाई है। शहरी क्षेत्र में तो अधिकांश पर ब्राडबैंड कनेक्शन भी है, लेकिन ग्रामीण अंचल में ब्राडबैंड सेवा बहुत कम मतदेय स्थल पर है। बीएसएनएल अधिकारियों ने चुनाव तक इसकी उपलब्धता का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें