फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हक में शपथ लेकर ब्रज ने रचा इतिहास

Tue, 04 Feb 2014 02:16 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान बेटी ही बचाएगी से निकली चर्चा बेटी ही बचाएगी पर खत्म होती है। बेटी न होगी तो...न बहन होगी, न मां, न समाज, न देश होगा, न ही दुनिया होगी। यह पंक्तियां विद्यार्थियों, युवतियाें, शिक्षकों, कलाकारों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, बुजुर्गों और बच्चों की जुबान पर है। एक बड़ा अभियान जिससे लोग स्वत: जुड़ते चले गए। छोटे-छोटे बच्चे कविताएं लिखकर कार्यक्रमों में सुनाते रहे। अभियान की सुगंध से सारा ब्रज सुगंधित हो उठा है तभी तो यहां 21 हजार से अधिक लोगों ने बेटी के हक में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


मथुरा। श्रीराधारानी के बरसाना से लेकर साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम तक अमर उजाला के अभियान बेटी ही बचाएगी की गूंज रही। शहर ही नहीं गांव-गांव लोग शपथ लेकर अतुलनीय मुहिम का हिस्सा बने।
अमर उजाला के अभियान बेटी ही बचाएगी में शपथपत्र भरने का शुक्रवार अंतिम दिन था। सुबह से ही सामाजिक संगठन, साधु, संत, समाजसेवी सब इस अभियान का हिस्सा बन गए। सुबह स्कूलों में कार्यक्रम की धूम रही तो सांझ की बेला वृंदावन में साध्वी ऋतंभरा ने बेटी के हक में शपथ लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास के नेतृत्व में निकली टोली गांव-गांव घूमी। श्रीराधारानी के बरसाने में लोागें में गजब उत्साह इस अभियान के प्रति रहा। गांव-गांव यमुना रक्षक दल ने बेटी के हक में शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इधर शहर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बीएसए कॉलेज इकाई ने बेटी ही बचायेगी मुहिम के तहत कैंप लगाया गया। यहां छात्र-छात्राओं से शपथ पत्र भरवाए। रालोद के युवा टोली ने भी कार्यक्रम आयोजित किया। राया, रिफाइनरी नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों, विद्यार्थियों ने बेटी ही बचाएगी की शपथ ली। इस अभियान में डीपीएस, केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
-------------------------------
...और आंकड़ा 21 हजार को भी पार कर गया
मथुरा। मथुरा में बेटी के हक में 21 हजार से अधिक लोगों ने शपथ ली। जीएलए में एक ही दिन में 4500 से अधिक विद्यार्थियों ने शपथपत्र भरे थे। गुरुवार में जबर्दस्त उत्साह के साथ मथुरा शहर में 3551 लोगों ने शपथपत्र भरे थे। सिलसिला आगे बढ़ा और शुक्रवार को 2825 लोगों ने बेटी के हक में शपथ ली। आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा में एक साथ 1800 छात्र-छात्राओं ने शपथपत्र भरकर मिसाल कायम की। संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में गुरुवार और शुक्रवार को यमुना रक्षक दल ने गांव-गांव बेटी के हक में शपथ दिलाई। इस दौरान 2400 ग्रामीणों ने शपथपत्र भरे। इसके साथ ही शपथपत्र भरने वालों की संख्या 20942 हो गई। शुक्रवार तक 50 से अधिक लोगों ने अमर उजाला कार्यालय आकर समाचार पत्र में छपे शपथपत्र को भरकर जमा किया। इसके साथ ही मथुरा में बेटी के हक में शपथ लेने वालों का आंकड़ा 21 हजार के पार हो गया।
विज्ञापन

------------------
अंतिम दिन शपथग्रहण में भागीदारी
वृंदावन- 1000
केंद्रीय विद्यालय बाद- 250
केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी- 250
डीपीएस रिफाइनरी- 123
एनएसयूआई- 210
कृष्णा पब्लिक स्कूल- 92
यमुना रक्षक दल- 900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें