फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बेचत-बेचते जीत लिया कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप

Sat, 17 Aug 2013 11:16 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में खोखे में रखकर चाय बेचने वाले के बेटे ने अपनी प्रतिभा के दम पर ब्रज का गौरव बढ़ाया है। थाइलैंड के पटाया शहर में आयोजित कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में मथुरा के हरिओम शुक्ला ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर समूचे ब्रज में खुशी का माहौल है।

दीनदयाल शुक्ला चौकी बाग बहादुर के निकट अशोका हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान करते हैं। उनके मंझले बेटे हरिओम शुक्ला ने अपनी प्रतिभा से लोगों को गौरवान्वित किया है।

थाइलैंड के पटाया शहर में पटाया बॉक्सिंग वर्ल्ड की ओर से आयोजित कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में थाइलैंड के ही खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मैडल हासिल किया है।


प्रतियोगिता में 30 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत से नौ खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे। यूपी से अकेले हरिओम शुक्ला ने प्रतिभाग किया था।

उनके साथ दिल्ली के कोच सतीश चौधरी भी प्रतियोगिता में मौजूद रहे। इससे पूर्व हरिओम ने थाइलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया था। उनके मथुरा आगमन पर रेलवे जंक्शन पर ढोल-नगाड़े, फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश शुक्ला, भवेश शुक्ला, पार्वती, राहुल, सोनू, विक्की, दीनू, बबलू, गुड्डन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सरकार की उपेक्षा से निराश हैं हरिओम
मथुरा। गरीबी से जूझ रहे हरिओम लगातार अपनी प्रतिभा से ब्रज को गौरवान्वित कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार की बेरुखी उन्हें हताश कर रही है। कई बार पदक हासिल कर चुके हरिओम के परिजन भी सरकार से आस लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें