राया (ब्यूरो)। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में ध्वजारोहण की तैयारी में जुटे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम खजूरी थाना राया निवासी वीरबहादुर सिंह (25)ू आयराखेड़ा मार्ग पर ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में मारुति वैन चलाता था। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में वीरबहादुर सिंह झंडा लगाने के लिए लोहे के पाइप ला रहा था, तभी स्कूल के पास ही पाइप विद्युत लाइन से छू गया। वीरबहादुर अचेत होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि अभी कुछ समय पूर्व ही वीरबहादुर सिंह का विवाह हुआ था। ग्राम खजूरी में युवक की मौत को लेकर शोक है।