फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से अधिक ने छोड़ी पीएससी परीक्षा

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश की महत्वपूर्ण पीएससी परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच 27 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 14000 के सापेक्ष 4713 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। शांति देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज को छोड़कर सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा के लिए पहली बार जनपद में परीक्षा केंद्र बनाए गए। बुधवार को 27 केंद्रों पर दो पालियों में प्रात: साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक, सायं ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रात: शांति देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्रों को सिटिंग प्लॉन न मिलने से एक बार अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कॉलेज प्रशासन और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने व्यवस्था को संभाल लिया।
कुल 14 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, इसके सापेक्ष मात्र 4713 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। केंद्रों पर व्यवस्थाओं के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस और प्रशासन के अफसरों को लगाया गया। जिला अधिकारी विशाल चौहान और एसएसपी आरकेएस राठौर ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएससी परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है।

- केएल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें