मथुरा। छह माह से कमेटियों का गठन न होने पर भाजपा सभासद पालिकाध्यक्ष की ही मुखालफत में उतर आए। विपक्षी सभासदों के साथ भाजपा सभासदों ने भी सुर मिलाते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई का अनुरोध किया।
सभासदों ने डीएम को अवगत कराया कि अगस्त 2012 में पालिका बोर्ड का गठन हुआ था। पहली ही बोर्ड बैठक में नगर पालिका के प्रमुख विभागों की कमेटियों के गठन का फैसला किया गया। पालिका बोर्ड ने प्रकाश, निर्माण, स्वास्थ्य, अर्थ, जलकल और लाइसेंस कमेटी गठन की कार्रवाई के लिए अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया लेकिन छह माह गुजरने के बाद भी इन कमेटियों का गठन नहीं हुआ है। आरोप है कि इन्हें जानबूझ कर लटकाया जा रहा है, जिससे कि सभासदों के नेतृत्व वाली यह कमेटियां पालिकाध्यक्ष के कार्यों में हस्तक्षेप न कर सकें। सभासदों का कहना था कि कमेटियों का गठन न होने से पालिका के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
डीएम विशाल चौहान ने सभासदों की मौजूदगी को देख मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले में ईओ से पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा से कविता खत्री, रामनरेश अग्रवाल, चौधरी राजवीर सिंह, विजय प्रकाश, आजाद कर्दम, कौशल किशोर, कुसमा देवी, संजय वर्मा, गोविंद सिंह, आशादेवी माहौर, धर्मेंद सिंह के अलावा विपक्षी सभासद उमेश शर्मा, कुंजबिहारी भारद्वाज, रवि यादव, काजल यादव, संतोष पाठक, डिंपल चौधरी, नाजरा मलिक, सत्येंद्र शर्मा, दीपक वर्मा, सुल्ताना नाज, प्रीति यादव, दिवांशी सक्सेना, शुभा चौधरी, संजय वर्मा, नुन्ना, बिहारी लाल, विशंभर, निजामउद्दीन, अशोक वर्मा, मोहम्मद इकबाल आदि शामिल थे।
कब्जे में है पालिका की जमीन
सभासदों ने पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला भी डीएम के समक्ष रखा। इसमें कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के निकट, सरस्वती अपार्टमेंट, सराय आजमाबाद, आशानगर पानी की टंकी के पास, सरस्वती कुंड परिक्रमा मार्ग में पालिका की जमीन कब्जा ली गई है। शिकायतों के बावजूद पालिका खामोश है।