फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी के आरोपी का समर्पण

Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर कच्चे तेल की चोरी के मामले में नामजद एक आरोपी सुभाष ठाकुर ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। 12 अप्रैल को खुलासे के बाद से मामले में नामजद चारों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

गुजरात के सलाया से मथुरा रिफाइनरी को कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली हुई है। लाइन थाना मगोर्रा के गांव सौनोंठ से होकर गुजर रही है। फरह थाने के गांव नगला अबुआ निवासी कलुआ और धर्मेंद्र का सौनोंठ में खेत है। इस खेत से भी पाइप लाइन निकलती है। इस खेत में पाइप लाइन में ढाई इंच गोलाई का वाल्व फिट कर क्रूड ऑयल चोरी किया जा रहा था। 12 अप्रैल को ये चोरी पकड़ में आई।
मामले में रिफाइनरी के चीफ इंजीनियर ई हक ने सौनोंठ निवासी मुकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर और गांव नगला अबुआ निवासी कलुआ, धर्मेंन्द्र के खिलाफ मगोर्रा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

फरार चल रहे सभी नामजद आरोपियों की तलाश में रिफाइनरी, फरह पुलिस, एसओजी, सीओ सदर के नेतृत्व में गठित टीम दबिश दे रही थी। शुक्रवार को एसीजेएम चतुर्थ के यहां सुभाष ठाकुर पुत्र गिर्राज सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया। सुभाष ठाकुर के खिलाफ मगोर्रा थाने में हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक अन्य मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें