फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी की बंद यूनिट शुरू

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी में शनिवार को बंद पड़ी सीआरयू (कैथलिक रिफार्मिंग यूनिट) रविवार शाम को फिर शुरू हो गई। हालांकि अभी इसकी प्राइमरी यूनिट को ही शुरू किया गया है। बड़ौदा, पानीपत और नोएडा से आई टीम ने सीआरयू में आई खामी को पकड़ा। इसके रिएक्टर में सुराख पाया गया। यूनिट के बंद होने से रिफाइनरी में यूरो थ्री और यूरो फोर डीजल, पेट्रोल का उत्पादन ठप हो गया था। सीआरयू से जुड़ी चार लिंक यूनिट 24 अप्रैल से प्रोडक्शन शुरू कर पाएंगी।
विज्ञापन

रिफाइनरी में आने वाले क्रूड ऑयल को फिल्टर करने वाली सीआरयू में खामी से दो दिन से कार्य प्रभावित हो रहा था। शनिवार की रात यूनिट ने काम करना पूरी तरह से बंद कर दिया। फिल्टर्ड क्रूड ऑयल की आपूर्ति रुकी तो रिफाइनरी में यूरो थ्री, यूरो फोर पेट्रोल और डीजल बनाने वाली यूनिट एमएसक्यू, प्राइम जी यूनिट, एफसीसी यूनिट और बिटुमिन यूनिट को बंद करना पड़ा। इन यूनिटों में काम बंद होने से प्रोपेलन यूनिट भी बंद की गई।
खामी दूर करने में मथुरा रिफाइनरी के इंजीनियर असफल रहे तो बड़ौदा और पानीपत से विशेषज्ञ बुलाए गए। साथ ही नोएडा से टीम बुलाई गई। इंजीनियरों ने सीआरयू के रिएक्टर में सुराख पाया। इसे ठीक कर रविवार की शाम यूनिट चालू कर दी गई। इस दौरान सीआरयू की लिंक यूनिट एफसीसी यूनिट के एक्सचेंजर में भी बड़ी खामी पाई गई। इंजीनियर इसे ठीक करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीआरयू टेस्टिंग पर चल रही है। इसकी प्राइमरी यूनिट को ही शुरू किया गया है। सोमवार से ही यह यूनिट पूरी तरह से काम करना शुरू कर पाएगी। 24 अप्रैल से सभी लिंक यूनिटें भी काम करना शुरू कर देंगी। मामले में संबंधित अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें