फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने भाई को हथौडे़ से पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
राया। शराब के नशे में भाइयों मे हुए विवाद में बडे़ भाई ने हथौडे़ से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मृतक के मामा ने हत्या की रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन

हाथरस मार्ग स्थित ग्राम बिरहना निवासी सगे भाई भूपेंद्र (40) और अशोक कुमार (28) साथ-साथ रहते थे। दोनों रात को अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को भी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नशे में भूपेंद्र ने हथौडे़ से अशोक पर प्रहार कर दिया। अशोक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। रात में भपेंद्र नहीं समझ सका कि अशोक की मौत हो गई है, इसलिए घर में ही सो गया। सुबह करीब नौ बजे अशोक की हत्या की जानकारी हुई। घर में चारपाई के पास खून से लथपथ शव पड़ा था। भूपेंद्र ने बात को दबाने की कोशिश की। उसने लोगों को बताया कि शराब पीने के कारण अशोक चारपाई से गिर गया है और अधिक शराब से उसकी मौत हो गई है। सूचना पर मृतक की मां कश्मीरी देवी, मामा घमंडी लाल और छोटा भाई मोहित आ गए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा घटनाक्रम उगल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाई शराब पीकर झगड़ा करते थे, इसलिए मां और छोटा भाई अपने मामा के यहां रहने लगे थे। मामा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई अक्सर शराब पीकर झगड़ते थे, इसलिए रविवार को कोई बीचबचाव कराने नहीं आया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें