फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 ग्राम तक कम मिली डिब्बों में मिठाई

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तीन लोक से न्यारी मथुरा नगरी में मिठाई की तोल में घटतौली कर मोटा खेल किया जा रहा है। मिठाई के साथ डिब्बा तोलने को लेक र एक किलो में 112 ग्राम तक मिठाई कम दी जा रही है।
विज्ञापन

बांट माप विभाग को लंबे समय से मिठाई विक्रेताओं द्वारा मिठाई के साथ डिब्बे को तोल कर घटतौली की शिकायतें मिल रही थीं। इसमें बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हिमाद्री सिंह, निरीक्षक एसपी गौतम की टीम ने कृष्णा नगर स्थित राधिका स्वीट्स पर 88 ग्राम, टाउन शिप स्थित राधिका स्वीट्स पर 72 ग्राम, धौली प्याऊ स्थित रमन स्वीट्स पर 112 ग्राम तथा कृष्णानगर स्थित मोहन मिष्ठान भंडार पर 44 ग्राम मिठाई एक किलो के साथ कम तोला जाना पकड़ लिया। बांट माप की टीम के सामने दुकान दार 150 ग्राम वजन के मिठाई के डिब्बे को 1150 ग्राम न तोल कर 1040 ग्राम में ही निबटा रहे थे। इस पर बांट माप की टीम ने सभी दुकानदारों से लिए गए डिब्बे सील कर दिए और दुकानों का चालान कर दिया। टीम प्रमुख ने बताया कि दीवाली तक मिठाई विक्रेताओं के यहां लगातार छापेमारी की जाएगी।

घटतौली में प्रति किलो 40 का फायदा
मथुरा। हर्र लगे न फिटकरी, रंग चोखा ही चोखा। ऐसा ही खेल कर रहे हैं मिठाई विक्रेता। एक किलो मिठाई में 100 ग्राम मिठाई कम तोल कर सीधे तौर पर ग्राहकों की 40 रुपये की जेब काटी जा रही है। ग्राहक इस पर गौर भी नहीं करता। वर्तमान में कम से कम मिठाई 240 और अधिकतम 700 रुपये प्रति किलो है। 100 ग्राम कम होने पर औसतन 40 रुपये प्रति किलो सीधे की बचत दुकानदार को होती है।
विज्ञापन


‘चेकिंग में चार मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया था। इसमें 44 से लेकर 112 ग्राम तक मिठाई की घटतौली पकड़ में आई है। सभी का चालन किया है और जुर्माना किया जाएगा’
विज्ञापन

- हिमाद्री सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक बांप मांप विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें