फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अश्लील मैसेज भेजने में एक गिरफ्तार

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (ब्यूरो)। एनआरआई महिला को अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी के आरोप में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने संत कालोनी से साधुवेशधारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोबाइल और सिम बरामद कीं हैं। इस मामले में गत पहले एक गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

विदित है कि नाइजीरिया की रहने वाली एनआरआई निवासी वसुंधरा हकीमा वृंदावन के गोविंद घेरा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से रहकर भजन कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उनके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थीं। एनआरआई महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। इसके बाद जांच में पुलिस ने सेवाकुंज क्षेत्र से साधुवेशधारी नित्यानंद दास को पिछले सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम संत कालोनी निवासी कृष्णासदास नामक साधुवेशधारी को सोह्म आश्रम के समीप परिक्रमा मार्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कृष्णानंद के पास से तीन सिम भी बरामद कीं हैं। इन्हीं नंबरों से कृष्णादास एनआरआई महिला को अश्लील एसएमएस भेजने का आरोप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें