फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

८३०६ परीक्षार्थी छोड़ गए यूपी बोर्ड परीक्षा,

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को खत्म हो गईं। परीक्षा के अंतिम दिन बलिया में आउट हुए इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र को दोबारा करवाया गया। इसमें 3407 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। हालांकि संपूर्ण परीक्षाओं के दौरान ८३०६ ने अनुपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

२४ मार्च से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जनपद में १३ मार्च को खत्म हो गई। हालांकि मुख्य परीक्षाएं तो १२ मार्च को ही खत्म हो चुकी थी। लेकिन १३ मार्च को बलिया में आउट हुए प्रश्नपत्र के कारण रद्द की गई इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में आयोजित अंग्रेजी की परीक्षा शांति पूर्वक हुई। इस बार जनपद में सिर्फ पांच परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है।
इसमें चार हाईस्कूल और एक इंटरमीडिएट का था। इसके अलावा तीन फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ में आए जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकडे़ गए हैं। डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार जनपद में हाईस्कूल के ४८९९ विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इसमें ३७१२ छात्र और ११८७ बालिकाएं हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में ३४०७ ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें २५४० छात्र और ८६७ छात्राएं शामिल हैं। इस तरह ८३०६ ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें