फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नरी सेमरी मेले में रुकेंगी रोडवेज की 80 बसें

विज्ञापन
मथुरा। नए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नरी सेमरी मेले का आयोजन 28 मार्च से 7 अप्रैल तक होगा। मेले में शामिल होने के लिए कई जिलों से श्रद्धालु आते हैं। परिवहन निगम ने छाता, आझई और नरी सेमरी में अस्थायी बस स्टॉप बनाए हैं, यहां पर रोडवेज की 80 बसों का ठहराव होगा।
विज्ञापन

डिपो के सहायक लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि नरी सेमरी मेला प्रसिद्ध है। मेले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के जिलों से लोग पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार 80 बसों का अस्थायी ठहराव किया है। उन्होंने बताया कि बस के ठहराव के साथ ही अतिरिक्त स्टाफ को लगाने के लिए सूची बनाई जा रही है। इसमें वरिष्ठ कर्मचारी को शामिल किया जा रहा है। दस दिवसीय मेले में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि रोडवेज की 80 बसों का ठहराव किया है जो आगरा, मथुरा और दूसरे डिपो की होंगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें