फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 76 लाख की लागत से होगा तीन कॉलोनियों के मुख्य मार्ग पर सीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसीं 10 से अधिक अविकसित कॉलोनियों के वांशिदों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए तीन कॉलोनियों के मुख्य मार्ग पर सीसी रोड निर्माण होगा। सीसी रोड बनने से जलभराव से राहत मिलेगी। वहीं नगर को जगमग करने के लिए करीब 400 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। शासन ने इसके लिए एक करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में नगर विकास प्रमुख सचिव पीगुरु प्रसाद, विशेष सचिव अरुण प्रकाश, निदेशक अनुज कुमार झा, अपर निदेशक रितु सुहास से मुलाकात की।
चेयरमैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कृष्ण विहार, नत्थी कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी से कई अविकसित कॉलोनियों को रास्ता जाता है। इन रास्तों की खस्ता हालत के कारण लोगों को प्रतिदिन तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जलभराव की काफी समस्या बनी हुई है। पेट्रोल पंप के बराबर से और नत्थी कॉलोनी तथा ब्रज नर्सिंग होम के बगल से जाने वाले इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए सैकड़ों परिवार पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे। इसके साथ-साथ संपूर्ण नगर क्षेत्र में प्रकाश की उच्च व्यवस्था करने के लिए भी करीब 400 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत इन तीनों मार्गों के सीसी निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। संवाद
विज्ञापन


- 76 लाख रुपये की लागत से तीनों कॉलोनियों के मुख्य मार्गों के सीसी निर्माण तथा नगर को जगमग करने के करीब 400 स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही टेंडर प्रकिया शुरू कराकर कार्य कराया जाएगा। - धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें