फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेल्थ इंश्योरेंस अपडेट कराने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शहर के शीतल छाया क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ हेल्थ इंश्योरेंस अपडेट कराने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसे वहां से उसे साइबर थाने भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फ्लैट नंबर 20, अक्षय अपार्टमेंट, शीतल छाया निवासी श्रीलाल मोहता पुत्र मानिक लाल मोहता ने बताया कि उन्होंने मैक्स लाइफ कंपनी से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली हुई है। 9 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया, जिसमें इंश्योरेंस अपडेट करने की बात कही गई थी और एक मोबाइल नंबर दिया गया था।
श्रीलाल ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने इंश्योरेंस से जुड़ी सारी जानकारी बेहद विश्वसनीय तरीके से दीं। भरोसा होने पर श्रीलाल ने बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्हें संदेह हुआ, तो उन्होंने मैक्स लाइफ कंपनी के अधिकृत कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

वहां से जानकारी मिली कि कंपनी की ओर से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया और न ही उनके नाम से कोई लेन-देन हुआ है। धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर श्रीलाल ने उसी दिन साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और बुधवार को कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें