मांंट(मथुरा)। आबकारी टीम व थाना पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर तस्करी कर लाई जा रही 625 पेटी शराब बरामद की है। यह शराब कंबल की कतरनों के बोरों में छिपा कर रखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने लुधियाना के दो लोगों को गिरफ्तार कियाा है।
आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा व टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार शुक्रवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नोएडा कि ओर से आ रहे ट्रक में अवैध शराब है। टोल पर ट्रक आते ही रोक लिया गया। जांच में उसमें कंबल की कतरनों के बोरों के बीच शराब की पेटियां मिलीं तो ट्रक को थाना मांट लाया गया। इसमें 625 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।
यह शराब लुधियाना से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आजाद अली निवासी गांव बर्मा थाना समराला, जिला लुधियाना व गुरजीत सिंह निवासी गांव दिवाला थाना समराला, जिला लुधियाना बताया है।