मथुरा। जय भीम संकल्प सोसाइटी ने मसानी चौराहा स्थित वेद मंदिर में द्वितीय सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नागरिकों ने नवदंपती को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
समारोह में वेद शास्त्री महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का विवाह कराया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह चौहान रहे। अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद आनंद ने की।
अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल आर्थिक रूप से मददगार साबित होते हैं बल्कि समाज में जातिगत भेदभाव मिटाकर समरसता का संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में वीरेंद्र अग्रवाल, रमेश आर्य, विनेश कुमार सनवाल, संघ रतन सेठी, उत्तम चंद सहजना, अजय सनवाल और प्रोफेसर प्रीतम सिंह मौजूद रहे।