मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। जनपद के 1546 स्कूलों में 1 लाख 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया था। अब उन्हें परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा, कॉपियों का मूल्यांकन कराकर निर्धारित समय सीमा में परिणाम जारी कराया है, जिससे छात्रों को नए सत्र में प्रवेश लेने में समस्या न हो। विद्यालय स्तर पर परिणाम घोषित किए जाएंगे, जहां शिक्षक छात्रों को उनकी प्रगति रिपोर्ट सौंपेंगे।
परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि वे आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। संवाद