फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथी की सवारी के लिए एक-एक विधानसभा पर 6 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा चुनाव की आहट होते ही बसपा भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। यह रैली डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर होगी। पार्टी इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन दिखाने के मौके के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में चार बार सत्ता पर काबिज रह चुकी बसपा आज पूरी तरह विधायक विहीन हो चुकी है। बीते विधानसभा चुनाव में बसपा से एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इस वर्ष 5 अगस्त को उनका लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। अब अगले वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की जा रहीं है। बसपा ने पुराने कार्यकर्ताओं को साधते हुए मथुरा में फिर से अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।
हालांकि बसपा का मथुरा में इतिहास पुराना रहा है। यहां 1995 और 2007 में बलदेव, 2007 में छाता से वर्तमान विधायक चौ. लक्ष्मी नारायण, वर्ष 2012 में गोवर्धन विधानसभा और 2017 मांट विधानसभा से श्यामसुंदर शर्मा ने जीत जीत दर्ज करा चुके हैं। इस बार समीकरण बदले हुए हैं। बसपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारी के अनुसार मथुरा से प्रत्येक विधानसभा से 6 या 7 आवेदन आ चुके हैं। पार्टी दमदार और जिताऊ प्रत्याशी पर ही अपना दांव खेलेगी। इधर रैली को सफल बनाने में जुटे जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम ने बताया कि जनपद की प्रत्येक विधानसभा से कार्यकर्ताओं के लिए 100-100 लखनऊ भेजे जाने का लक्ष्य दिया गया है। पूरे जनपद से 500 बसों से लगभग 27-28 हजार कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही सभी विधान सभाओं से लगभग 400 चार पहिया वाहनों से भी लोग लखनऊ रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें