रक्तदान करते व्यापारी व मौजूद संगठन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग।
मथुरा। भामाशाह की जयंती पर अमर उजाला फाउंडेशन और नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 32 क्षेत्रीय इकाइयों के व्यापारियों ने 51 यूनिट रक्तदान किया।
राजकीय ब्लड बैंक की टीम द्वारा होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शिविर में सभी से रक्तदान कराया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रक्तदान शिविर लगाकर सराहनीय व अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक कदम उठाया है। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया।
संगठन के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग, महामंत्री सुनील साहनी, रामचंद्र खत्री, मीणा लाल अग्रवाल, विकास जिंदल, दिलीप कुमार पांडेय, बालकृष्ण चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी, मुकेश अग्रवाल, गुरमुख दास, राज नारायण, राकेश प्रेस, नागेंद्र वर्मा, प्रेम शंकर अग्रवाल, रामनरेश अग्रवाल, अश्वनी गर्ग आदि व्यापारी माैजूद थे।