फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार किमी. की यात्रा करके मथुरा पहुंचे समाजसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कर्नाटक के इंजीनियर नागराज किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए पैदल ही निकल लिए। मथुरा पहुंचने पर रालोद समेत अन्य संगठनों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नागराज ने कहा कि वह सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए कर्नाटक से आए हैं। अपने मन में ठान लिया कि पैदल चलकर आंदोलन कर रहे दिल्ली में किसानों के साथ शामिल होना है। इस प्रण को लेकर कर्नाटक से दिल्ली लगभग 180 दिन में पहुंचे। लगभग 5 हजार किमी की यात्रा करते हुए वह मथुरा पहुंचे हैं। दिल्ली में 26 नवंबर को पहुंचना है, क्योंकि आंदोलन की यह वर्षगांठ है।
सरकार से मांग है कि नए कानून में संशोधन करे। बुधवार रात को सबसे पहले रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। बृहस्पतिवार को डॉ. अशोक अग्रवाल, ताराचंद्र गोस्वामी, रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल, रालोद युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, रविंद्र नरवार, छात्र नेता विश्वेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, लोकेश राही, हरेंद्र चौधरी, सुरेश भगत और वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें