मथुरा। कोसीकलां में बदमाश द्वारा कार का तोड़ा गया शीशा।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कोटवन के समीप एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी रेलवे इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर चोर करीब 3 लाख रुपये के आभूषण तथा 45 हजार रुपये चोरी कर ले गया।
पीड़ित का आरोप है कि रेस्टोरेंट पर सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं था और सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे काॅलोनी निवासी शोभित भारद्वाज कोसीकलां में रेलवे में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। रविवार की शाम को नोएडा से अपने भाई के घर से पत्नी समेत कोसी वापस आ रहा थे। रास्ते में कोटवन के समीप प्रतिष्ठित हल्दीराम रेस्टोरेंड पर शाम को 7 बजे रुके थे। जब आधे घंटे बाद लौटकर आए तो उनकी टाटा पंच कार का पीछे का कांच टूटा हुआ था। पत्नी ने कार में रखे सामान को चेक किया तो उसमें रखे बैग से एक जोड़ी झूमके, तीन सोने की चैन और एक जोड़ी चांदी की पायल तथा 45 हजार की नकदी गायब थी।
शोभित भारद्वाज का आरोप था कि पार्किंग की सुरक्षा के संबंध में जानकारी की गई तो पता लगा कि पार्किंग कि सुरक्षा की जिम्मेदारी बिल्डिंग मालिक आनंद महाजन निवासी फरीदाबाद की है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। उधर, आनंद महाजन का कहना था कि रेस्टारेंट में सुरक्षा के लिए दो गार्ड और 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।