फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

४२ उम्मीदवार नहीं बचा सके अपनी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले की विधानसभा के राजनीतिक अखाडे़ में विभिन्न दलों के ४२ उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति राष्ट्रीय दल के रूप में कांग्रेस उम्मीदवारों की रही है। कांग्रेस मेें सिर्फ मथुरा से प्रदीप माथुर ही अपनी जमानत बचा सके हैं, जबकि गठबंधन में रालोद और सपा के सिर्फ मथुरा के उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल की जमानत जब्त हुई है। बसपा दो स्थानों पर जमानत बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आए नतीजों पर नजर डाले तो मांट विधानसभा में बसपा से श्याम सुंदर शर्मा और सपा से संजय लाठर की जमानत बची है। जबकि कांग्रेस से सुमन चौधरी सहित राजकुमार को ६६० मत, राम बाबू सिंह १४२७, सुभाष चौधरी ३६१, देवेंद्र सिंह २५९, युगल किशोर पांडेय ६९७ मत पाने के बाद जमानत नहीं बचा सके हैं।
बलदेव विधानसभा बसपा के अशोक कुमार, रालोद से बबीता देवी को छोड़कर विनेश कुमार सनवाल कांग्रेस २२४८, जीवन लाल ७४३ और भूपेंद्र कुमार धनगर १४३५ मत के बावजूद जमानत नहीं बचा सके हैं। गोवर्धन विधानसभा में बसपा के राज कुमार रावत, रालोद के प्रीतम सिंह को छोड़कर कांग्रेस से दीपक चौधरी, अन्नत कौशिक ६२४, अशोक १५५, प्रेम सिंह ४०४, भूरी १७२, पीतम ३२९, प्रदीप कुमार २४५,मेघश्याम ७६७, शर्मा विपुल ७८१, संजय सिंह की जमानत ५९९ मत पर जब्त हो गई है।
विज्ञापन

मथुरा विधानसभा में कांग्रेस से प्रदीप माथुर को छोड़कर सपा से देवेंद्र अग्रवाल, बसपा के एसके शर्मा के साथ कृष्ण कुमार शर्मा १०२४, जगदीश प्रसाद कौशिक १८७, रामनरेश उपाध्याय २८८, लाडो देवी १८६, विभार शर्मा १२८, सत्येंद्र सिंह २११, सुरेशचंद्र बघेल ४९०, अनीता देवी २५०, यतेंद्र सिंह ४५७, रवि वर्मा ७२६, श्याम सुंदर ६५५ मत पाने के बाद जमानत जब्त करा बैठे हैं। छाता विधानसभा में रालोद से तेजपाल सिंह के अलावा बसपा के सोनपाल, बसपा से पूनम देवी सहित कुलभानु कुमार १२२५, प्रहलाद सिंह ६१७, सुबराती खान ४५५, अतुल १८४, करन सिंह ३७०, तेज सिंह ६६३, राजीव शर्मा ४९४ और लक्ष्मीनारायण १८५९ मत प्राप्त किए लेकिन जमानत नहीं बच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें