फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे के निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छठ महापर्व पर शनिवार को खरना के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प शुरू हो गया। सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। शाम को स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर विधि-विधान से भोग लगाया और ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खरना के दिन घरों में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों से घर-आंगन गूंजते रहे। परिवार के सदस्यों ने पूजा में सहयोग किया। व्रतियों ने संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। खरना का प्रसाद आसपास के लोगों में भी वितरित किया गया। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए यमुना के घाटों सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर तैयारियां की जा रही हैं। घाटों की सफाई, पूजा स्थल की व्यवस्था और प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें