फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्मी मेंं 24 घंटे बिना बिजली के परेशान रहे 300 उपभोक्ता

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में ट्रांसफॉर्मर सही करते बिजली कर्मी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुराने बिजलीघर परिसर में बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से फुंक गया। इससे लगभग 300 उपभोक्ता 24 घंटे तक बिजली-पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे नया ट्रांसफाॅर्मर लगा, तब बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे से गुल बिजली से लगभग 300 उपभोक्ता के इन्वर्टर ज्यादा देर तक उन्हें संभाल नहीं सके। कुछ ही घंटों में गर्मी से निजात दिलाने वाले पंखे व कूलर भी जवाब दे गए। रात की गर्मी में ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हुई। दोपहर में करीब एक बजे बिजली निगम की ओर से नया ट्रांसफाॅर्मर स्थल पर रखा गया। शाम 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अधिशासी अभियंता कोसी डिवीजन दिनेश यादवेंदु ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलकर शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह भार से अधिक बिजली का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें