फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस आरक्षियों को नियुक्त पत्र दिलवाने रवाना होंगी 32 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम की रोडवेज बसों की 14 और 15 जून को किल्लत रहेगी। पुलिस आरक्षी पद पर चयनित हुए अभ्यार्थियों को 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिले से 1538 चयनित अभ्यार्थियों को मथुरा डिपो की 32 बसों से लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि डिपो के बेड़े में 160 बसे हैं। इनका संचालन नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार को लखनऊ में चयनित आरक्षियों को नियुक्त पत्र वितरित किए जाएंगे। इसमें जिले से 1277 पुरुष और 261 महिला आरक्षी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले के इन आरक्षी को मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि आरक्षियों को ले जाने के लिए डिपो से 32 बसों को लगाया गया है। एक बस से 45 अभ्यर्थी लखनऊ के लिए रवाना होंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इसी बस से वापस आएंगे। इस बीच जिले में यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उक्त रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दो दिन के लिए पुलिस में आरक्षी पदों पर चयनित हुए अभ्यार्थियों को लेने के लिए 32 बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें