फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगा दशहरे पर स्नान के दौरान 3 युवक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव-गोवर्धन-नौहझील। गंगा दशहरे पर मंगलवार को बलदेव, गोवर्धन और नौहझील में स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव मिल गया, जबकि देर शाम तक अन्य दोनों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


बलदेव क्षेत्र में खडैरा घाट पर रोहित सिंह (18) पहलवान पुत्र विजय सिंह निवासी हथौड़ा अपने दोस्तों व परिजनों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा और बचाव के लिए हाथ-पैर चलाने की कोशिश की, इसके बावजूद पानी में समाता चला गया। गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नौहझील के गांव मनीगढ़ी के रहने वाले बसंत पुत्र सुबरन व राजकुमार पुत्र कुमरपाल यमुना तट पर पहुंचे और नहाने के दौरान डूबने लगे।

शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बसंत को बचा लिया, लेकिन राजकुमार का शाम तक पता नहीं चल पाया। गोवर्धन में मानसी गंगा में स्नान करने आए रवि पेंटर निवासी नगला सेहूं चकलेश्वर घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में उसका शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें