फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पार्टी के बाद चढ़ा ऐसा नशा...आधी रात को चला दी गोलियां, चबतूरे पर सो रहे भाई-बहन घायल; तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में आधी रात को फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। फायरिंग में गोली लगने से चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन भी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में शनिवार रात चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन को गोली चलाकर घायल करने के तीन आरोपी हरिओम, अरविंद और अजय को पुलिस ने देर रात जोगीपुरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। तीनों से तीन तमंचे समेत छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में शीशराम निवासी हरिओम व अरविंद, नोविसा निवासी अजय, अहमल निवासी वीरेंद्र सिंह व हरिकेश समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

 

गांव अहमल में गांव में बिजली न आने पर चंद्रपाल सिंह की बेटी शालू और बेटा अंकित रात करीब 10:30 बजे घर के चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सो रहे थे। सौंख की तरफ से आए कार सवार बदमाशों ने दोनों में गोली मार दी थी। एक ही गोली से घायल दोनों भाई-बहन का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 
विज्ञापन

चार धाम घूमकर की थी शराब पार्टी
आरोपियों ने शनिवार को गांव नगला अड्डा से कार किराए पर बुक की। हरिओम, अरविंद उर्फ अमन, अजय कार में बैठकर चारधाम मंदिरों के दर्शन करने गए। बाद में तीनों ने एक स्थान पर शराब पार्टी की। कार सवारों ने घर लौटने से पहले गांव अहमल में घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर तमंचे से फायर किया। इसके बाद नशे में धुत एक बदमाश ने चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन की तरफ तमंचे से गोली चला दी। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें