मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में शनिवार रात चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन को गोली चलाकर घायल करने के तीन आरोपी हरिओम, अरविंद और अजय को पुलिस ने देर रात जोगीपुरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। तीनों से तीन तमंचे समेत छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में शीशराम निवासी हरिओम व अरविंद, नोविसा निवासी अजय, अहमल निवासी वीरेंद्र सिंह व हरिकेश समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।