फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.87 लाख वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद न्यायालय मथुरा समेत जिला, तहसील और कलेक्ट्रेट स्तर पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3.86 लाख वाद निस्तारण के लिए नियत किए गए। इनमें से 2.87 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी ने 170 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्षकारों को 20.55 करोड़ रुपये प्रतिकर राशि दिलाए जाने के आदेश पारित किए। वहीं परिवार न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश विनय कुमार ने 43 वादों का निस्तारण किया। फौजदारी मामलों से संबंधित 19,566 वादों का निस्तारण कर 2.99 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। बैंक बाउंस के 52 मामलों में निस्तारण कर 2.25 करोड़ रुपये भुगतान के आदेश दिए हैं। इसके अलावा 181 व्यवहारिक वाद, 119 विद्युत अधिनियम वाद, 504 विद्युत अधिनियम की अंतिम आख्या, 28 उपभोक्ता फोरम वाद, 71 श्रम वाद और 12,056 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न बैंकों, मोबाइल और वित्तीय कंपनियों के प्री-लिटिगेशन मामलों में 1,515 वाद निस्तारित कर 6.8 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इसी प्रकार विभिन्न मामलों में 20.56 करोड़ की प्रतिकर राशि के आदेश दिए गए हैं।
इससे पहले जिला जज विकास कुमार ने दीप जलाकर लोक अदालक का शुभारंभ किया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर राजेश चौधरी, अपर जिला जज अजय पाल सिंह, नोडल अधिकारी अरविंद कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद रहे।
विज्ञापन


ठाकुरजी की पोशाकें बनीं आकर्षण का केंद्र
लोक अदालत में जिला कारागार में बंदियों द्वारा तैयार ठाकुरजी की पोशाक, मुकुट, हथकरघा वस्त्र और एलईडी बल्ब आदि की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए गए। न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और वादकारियों ने इन उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें