फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर 28 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर के करीमुल्लावास निवासी असलम से साइबर अपराधियों ने 25 लाख की लॉटरी के नाम पर 28 हजार रुपये ठग लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामला साइबर सेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

असलम के पास एक कॉल आया। इसमें कॉलर ने खुद को एक बड़ी कंपनी का अफसर बताते हुए उसकी 25 लाख की लॉटरी निकलने की बात कही। साथ ही आयकर के रूप में 28 हजार रुपये जमा करने को कहा। यह कहते हुए आरोपी ने व्हाट्सएप पर उसके फोटो, अकाउंट नंबर, आधार कार्ड की कॉपी आदि मंगा ली।
इसके बाद लालच में आकर उसने 28 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में युवक ने उसका फोन ही नहीं उठाया। बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला साइबर सेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

ऐसे मामलों मेें साइबर सेल व संबंधित थाना की पुलिस जांच कर रही है। जागरूक होने की आवश्यकता है। किसी भी अंजान नंबर पर खाते से लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी साझा न करें। श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें