फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इंटरमीडिएट के 2517 विद्यार्थियों ने नहीं दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। सुबह से लेकर शाम तक उडनदस्ते परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इंटरमीडिएट के 2517 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 35204 के सापेक्ष 32946 विद्यार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में 2258 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की कृषि शस्य परीक्षा में 14 में से 11 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में 34730 में से 32213 विद्यार्थियों शामिल हुए। 2517 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनुचित सामग्री का प्रयोग होते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें