फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 2.51 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रावण मास में प्रियाकांतजू मंदिर परिसर में महाशिवपुराण कथा और पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन किया गया। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य कथास्थल पर पहुंची। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


आयोजन के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने 2 लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से उनका अभिषेक किया गया। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि ब्रजभूमि में शिव आराधना और कथा श्रवण सौभाग्य की बात है।
उन्होंने शिव को त्याग, करुणा और लोककल्याण का प्रतीक बताया। देवकीनंदन ठाकुर ने बिंदुक और चंचुला के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य का जीवन बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें