फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राशन डीलर के खाते से 25 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। जटौरा मार्ग स्थित राशन डीलर विधीश चंद्र पांडेय के खाते से साइबर ठग ने 25 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

विधीश ने बताया कि उनके पास सुबह एक फोन आया। कॉल करने वाले ने उसने परिचित बनकर बात की और कहा कि उसे खाद के दुकानदार को भुगतान करना है लेकिन उसके फोन से दुकानदार के खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं। वह विधीश के खाते में 25 हजार रुपये भेज रहा है, इसे वह दुकानदार के खाते में भेज दें।
विज्ञापन

विधीश ने मोबाइल पर आए मैसेज को चैक किया तो 25 हजार रुपये आने पर उसे बताए गए नंबर पर भेज दिए। थोड़ी देर बाद कॉल करने वाले ने फोन किया और बताया कि इस बार वह 40 हजार रुपये भेज रहा है। इस पर पांडेय का दिमाग ठनका और उन्होंने बैंक में जाकर अपने खाते का बैलेंस चैक किया तब जाकर 25 हजार रुपये की ठगी का पता चला। पीड़ित ने भारतीय स्टेट बैंक बलदेव व थाना बलदेव पर सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें