फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कराटे खिलाड़ी। 
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 25 बालक-बालिकाओं का चयन 7 एवं 8 अगस्त को मैनपुरी में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक कुमारी खुशबू चक और जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 14 वर्षीय बालक वर्ग में नागेश्वर और मयंक, 17 वर्षीय बालक वर्ग में गोलू, रितेश, कृष्ण प्रताप, कुलदीप, पंकज, अक्षत और कुणाल तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में अभिषेक, हिमेश और अनिकेत का चयन किया गया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में रिया खान, माधुरी, भूमि और राधिका, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में प्राची, सिद्धि गोला, कशिश और राजनंदिनी तथा 19 वर्षीय बालिका वर्ग में ज्योति राजपूत, मोहिनी, यशी रावत और तुलसी सिंह ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। निर्णायक की भूमिका प्रेमपाल, विनोद पाल, रजत चौधरी, पंकज चौधरी और राकेश साहू ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें