फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक वर्ष में हुए 24 हजार वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा पुलिस ने इस साल यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार दौड़ने वाले 24 हजार वाहनों के चालान किए हैं। इसके बाद भी पुलिस वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। मंगलवार हुए दर्दनाक हादसा इसकी गवाही दे रहा है। हादसे का शिकार बसों व कारों की गति निर्धारित से अधिक मानी जा रही है। हालांकि समिति अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में 3866 वाहनों का चालान किया है, ये वाहन यमुना एक्सप्रेसवे की निर्धारित गति से अधिक तेज दौड़ रहे थे। इसी तरह फरवरी में 2964, मार्च में 843 और अप्रैल में सबसे कम 168 वाहनों के चालन किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने फिर सख्ती दिखाना शुरू की। मई में 1150, जून में 1629, जुलाई में 2279, अगस्त में 2503, सितंबर में 1724, अक्तूबर में 2159, नवंबर में 3360 और दिसंबर में अब तक 1633 वाहनों का चालन किया गया।
हालांकि यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति की हकीकत ये कि हर दूसरा वाहन चालक गति सीमा के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा रहा है। अधिकतर वाहनों की गति 130 से अधिक है। इसमें कार के साथ बस समेत अन्य बड़े वाहन भी शामिल हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीमें निगरानी के लिए लगाईं गईं है। ये टीमें प्रतिदिन मथुरा सीमा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग करेंगी। इसमें एनएचएआई के अधिकारियों से भी सहयोग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें