फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में मिली 22 करोड़ के कामों की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला पंचायत की बैठक में मंगलवार को करीब 22 करोड़ रुपये के कामों को सदन की स्वीकृति मिल गई। इसके अलावा सदन ने एजेंडा के अन्य सभी प्रस्तावों पर भी मुहर लगा दी। इसके साथ ही जनपद के गांवों में नाली खड़ंजा आदि का काम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक मंगलवार को राजीव गांधी सभागार में आयोजित की गई। इसमें पंचम वित्त आयोग की अनुदानित करीब 9 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि से होने वाले सड़क आदि के काम तथा अनटाइड ग्रांट के 5 करोड़ 28 लाख और टाइड ग्रांट के 8 करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले कामों को अनुमोदित किया गया। इसके अलावा दीन दयाल कामधेनु गौशाला समिति दीनदयाल धाम फरह की ओर से गांव दौलतपुर विकास खंड फरह में लगभग 1.598 हेक्टेयर जमीन को 99 वर्ष आयुर्वेद दवाओं की निर्माणशाला को लीज पर देने का भी अनुमोदन किया गया।
सौंख रोड गोवर्धन स्थित जिला पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण हटाने संबंधी अनुमोदन भी हुआ। इसके अलावा चार ग्राम पंचायत सदस्यों के इस्तीफे को भी मजूंरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने की तथा संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने किया। बैठक में 45 में से 32 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें