कोसीकलां। उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले, नवरात्र व दशहरा के पहले नगर को जगमग करने के लिए 200 से अधिक लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही जर्जर सड़क, पेयजल समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की तैयारी नगर पालिका ने प्रारंभ कर दी है।
दशहरा और भरत मिलाप मेले से पहले व्यवस्थाओं को चकाचक करने के लिए नगर पालिका की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका इसके लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से एलईडी एवं फसाड़ लाइट लगवा रही है। इससे पूरे मेला मार्ग समेत तमाम गलियां, कॉलोनियां जगमग दिखाई देंगी। वहीं एमवीडीए द्वारा भगवती रोड पर अधूरे पड़े सीसी सड़क निर्माण कार्य को मंगलवार को शुरू करा दिया गया। संवाद
-
मेले को देखते हुए खराब हुईं सड़कों की मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। भगवती रोड पर अधूरे पड़े सीसी सड़क निर्माण कार्य को मंगलवार को शुरू करा दिया गया। -धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां